डायट में चल रहे प्रशिक्षण में मौजूद शिक्षक
कटरा। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान इकौना में सोमवार को तीन दिवसीय दक्ष प्रशिक्षण शुरू हुआ। शुभारंभ डायट प्राचार्य राम प्रताप सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित व मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन में प्रधानाचार्य की भूमिका लीडर की है। प्रशिक्षण से उनकी प्रबंधकीय, अकादमिक और नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। वरिष्ठ प्रवक्ता रमेश चंद्र मौर्या ने बताया कि प्रधानाचार्यों को शैक्षिक नेतृत्व, विद्यालय विकास योजना, अकादमिक निगरानी व समुदाय सहभागिता की जानकारी दी जाएगी। नोडल केशा देवी ने बताया कि प्रशिक्षण गतिविधि आधारित होगा। इस मौके पर रेनू यादव, इरशाद अहमद, गिरीश प्रसाद मिश्रा, अमित पाठक, रवि प्रताप सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।