फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: प्राथमिक शिक्षक संघ ने बनाई आंदोलन की रणनीति

Wed, 26 Jul 2023 05:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। बीआरसी भिनगा में बुधवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की जिला इकाई की बैठक हुई। जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता मे आयोजित बैठक में शिक्षकों की समस्याओं के निराकरण के लिए आंदोलन की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में जिलाध्यक्ष विनय कुमार पांडे ने शिक्षकों व पदाधिकारियों से उनकी समस्या जानी। साथ ही इसके निराकरण के लिए 27 जुलाई को स्थानीय विधायक को मांग पत्र सौंपने की बात कही। समस्या का निराकरण न होने पर 10 से 15 अगस्त तक बीएसए कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन करने व बीएसए के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की बात कही। वहीं जिला मंत्री सत्य प्रकाश वर्मा ने कहा कि यदि हमारी मांग पूरी न हुई तो संगठन 4 सितंबर को लखनऊ के निशातगंज शिक्षा निदेशालय (बेसिक) के सामने धरना-प्रदर्शन करेगा। इस दौरान वीरेंद्र प्रताप सिंह, अंकित श्रीवास्तव, सुनील दत्त शुक्ला, हरीश कुमार, अनूप श्रीवास्तव सहित काफी संख्या में प्राथमिक शिक्षक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

*****************************
डायट में राजकीय विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की हुई बैठक
कटरा (श्रावस्ती)। जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान इकौना में बुधवार को समग्र शिक्षा के तहत राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्यों की बैठक आयोजित हुई। जिसकी अध्यक्षता डायट के प्राचार्य संतोष कुमार सिंह ने की। बैठक में डायट प्राचार्य ने कहा कि प्रत्येक राजकीय विद्यालय में यूथ क्लब का गठन किया गया है। जिसका उद्देश्य बच्चों में जीवन जीने का कौशल बढ़ाने, उनमें आत्मसम्मान एवं आत्मविश्वास विकसित करने तथा तनाव, भय व संकोच जैसे मनोविकारों को दूर कर उनकी सोच में लचीलापन विकसित करना है। साथ ही बच्चों को उनके आस पास के पर्यावरण एवं जैव विविधता के प्रति जागरूक व संवेदनशील बनाना है। इस दौरान डायट प्रवक्ता ओम प्रकाश यादव, प्रधानाचार्य अंशू रानी, ऊषा देवी, प्रवक्ता गिरीश प्रसाद मिश्रा, आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें