बाबा विभूतिनाथ मंदिर में तैयारियों का जायजा लेती डीएम।-
श्रावस्ती। कजरी तीज और कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को डीएम अन्नपूर्णा गर्ग और एसपी राहुल भाटी ने सिरसिया स्थित पांडवकालीन बाबा विभूतिनाथ मंदिर का निरीक्षण किया। सीडीओ शाहिद अहमद भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने यात्रा मार्ग, मंदिर की साफ-सफाई, जलभराव स्थल, लाइटिंग, सीसीटीवी और सुरक्षा व्यवस्था देखी। डीएम ने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों को भीड़ और यातायात प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। महिला सुरक्षा और संवेदनशील स्थानों पर सतर्कता बरतने के साथ पैदल गश्त, ड्रोन निगरानी व सीसीटीवी सक्रिय रखने पर जोर दिया। पार्किंग, दुकान क्षेत्रों और श्रद्धालुओं के प्रमुख मार्गों का भी जायजा लिया। मंदिर प्रबंधक व महंत से व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस दौरान एएसपी चंद्रकेश सिंह, सीओ भरत पासवान और थाना प्रभारी सौरभ सिंह मौजूद रहे।