फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: चुनावी रंजिश में प्रधान के भाई को गोली से उड़ाया, चाचा-चाची गंभीर

Thu, 17 Aug 2023 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व प्रधान की ओर से चलाई गई कई राउंड गोली, सभी घायल बहराइच रेफर
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
इकौना (श्रावस्ती)। चुनावी रंजिश में पूर्व प्रधान ने मौजूदा प्रधान के चचेरे भाई व चाचा सहित अन्य परिवारीजनों को गोली मार दी। कई राउंड फायरिंग के दौरान इस हमले में प्रधान के चचेरे भाई की मौत हो गई जबकि चाचा-चाची व एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

ग्राम पंचायत जयचंदपुर कटघरा अरविंद तिवारी मौजूदा प्रधान हैं। उनका पूर्व प्रधान शिवकुमार शुक्ल से चुनावी विवाद काफी दिनों से चल रहा था। गुरुवार शाम पांच बजे प्रधान के चाचा राकेश तिवारी अपने घर के सामने बैठे थे। तभी पूर्व प्रधान शिवकुमार शुक्ल से उनकी कहासुनी होने लगी।
विज्ञापन

देखते ही देखते पूर्व प्रधान के कुछ अन्य परिवारीजन राकेश तिवारी के घर के पास आ गए। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने लगी। इसी बीच पूर्व प्रधान की ओर से किसी ने राकेश तिवारी पर बंदूक से फायर कर दिया। इसमें संजय तिवारी पुत्र राकेश, राकेश तिवारी पुत्र गया प्रसाद, विमला देवी पत्नी प्रेम नाथ व सुखदेव तिवारी को गोली लग गई और सभी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने संजय तिवारी को मृत घोषित कर दिया। बाकी तीनों घायलों को मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। सीओ इकौना संतोष कुमार व प्रभारी निरीक्षक महिमा नाथ उपाध्याय ने घटनास्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें