फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: 12 घंटे गुल रही 100 गांवों की बिजली

Fri, 26 Jun 2026 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
गिरंट बाजार। तराई में जारी भीषण गर्मी के बीच गिरंट क्षेत्र में बंजारनपुरवा पावर से आपूर्ति पाने वाले 100 गांवों की बिजली आपूर्ति बुधवार की देर रात दो बजे ठप हो गई। इसके चलते काशीपुरवा, बलिदानपुरवा, जयपत्ररपुरवा, बड़घदपुरवा, खंसाहेबपुरवा, बडघदपुरवा, जैलालपुरवा, धन्नीपुरवा, मोहनलालपुरवा, गयादतपुरवा आदि गांव में अंधेरा छा गया। रात भर ग्रामीणों को अंधेरे व छत पर रहना पड़ा। ग्रामीण अमिरका यादव, पिंटू, जगराम यादव, मनीष यादव, सुनील यादव, मेराहुल नवी आदि ने बताया कि सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों व बूढ़ों को उठानी पड़ी। ग्रामीणों ने बताया कि 12 घंटे बाद दोपहर में लगभग ढाई बजे आपूर्ति बहाल होने पर राहत मिली। जेई विवेक कुशवाहा ने बताया कि शटडाउन के चलते समस्या हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें