गिलौला। बिजली उपकेंद्र में शॉर्ट सर्किट के चलते ठप हुई गिलौला क्षेत्र की आपूर्ति 40 घंटे बाद रविवार सुबह बहाल हो गई। आपूर्ति बहाल होने से 200 गांवों की लाखों की आबादी ने राहत की सांस ली। हालांकि इसके बाद हुई अघोषित कटौती से लोगों में आक्रोश देखने को मिला। गौरतलब है कि गिलौला उपकेंद्र के इनकमिंग फीडर सहित दो अन्य फीडरों में शुक्रवार को शॉर्ट सर्किट से आग लग गई थी, जिससे 200 गांवों की आपूर्ति ठप हो गई थी।