फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: पुलिस ने किया फुल ड्रेस परेड का रिहर्सल

Thu, 25 Jan 2024 02:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। रिजर्व पुलिस लाइन भिनगा में शुक्रवार को गणतंत्र दिवस की परेड होगी। इससे पूर्व बुधवार को एसपी घनश्याम चौरसिया के नेतृत्व में फुल ड्रेस परेड का रिहर्सल किया गया। प्रतीकात्मक रूप से एसपी ने परेड का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

26 जनवरी को 8 टोलियों में होने वाली परेड के प्रथम कमांडर सीओ नगर व लाइंस अतुल कुमार चौबे, द्वितीय कमांडर सीओ जमुनहा सतीश कुमार शर्मा, तृतीय कमांडर निरीक्षक अश्विनी कुमार दुबे हैं। टोली नंबर-एक के कमांडर एसआई पंकज कुमार, टोली नंबर-दो के कमांडर एसआई शिवकुमार, टोली नंबर-तीन के कमांडर एसआई मनोज कुमार, टोली नंबर-चार के कमांडर एसआई प्रशांत बाजपेई, टोली नंबर-पांच के कमांडर एसआई दीपक गिरि टोली नंबर-छह के कमांडर एसआई अंबेडकर, टोली नंबर-सात (महिला टोली) की कमांडर एसआई अर्चना सिंह, टोली नंबर-आठ एसएसबी के कमांडर उप निरीक्षक विकास सिंह तथा वाहन दस्ता के कमांडर एसआई रियाज अंसारी बनाए गए हैं। इस दौरान वर्ष 2023 में सराहनीय कार्य करने वाले 110 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को भी गणतंत्र दिवस पर सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर एएसपी प्रवीण कुमार यादव व आरआई अखिलेश कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें