फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: पुलिस ने गश्त कर परखी सीमा सुरक्षा

Sun, 22 Feb 2026 01:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। मल्हीपुर पुलिस व एसएसबी ने शनिवार को भारत-नेपाल सीमा पर संयुक्त गश्त की। मल्हीपुर थाना प्रभारी महेंद्र कुमार सिंह पुलिस व एसएसबी टीम के साथ जमुनहा पहुंचे। उन्होंने जमुनहा के सीमावर्ती रास्तों, बजार व गांवों का सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान सीमा क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों की तलाशी ली और उनके प्रपत्रों की जांच की। थाना प्रभारी ने बताया कि आगामी त्योहारों को देखते हुए चेकिंग व गश्त बढ़ा दी गई है। स्थानीय लोगों से संदिग्ध व्यक्ति, गतिविधि व वस्तु दिखने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें