श्रावस्ती। सिरसिया पुलिस ने नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोपी युवक भीखू हरिभजन को बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना प्रभारी सौरभ सिंह के अनुसार, 20 अगस्त को एक गांव निवासी महिला ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि परसा देवता गांव निवासी भीखू उसकी नाबालिग बेटी को अपने साथ ले गया। शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई। बुधवार को गुप्त सूचना पर पुलिस ने आरोपी को भिनगा बस अड्डे से गिरफ्तार किया। किशोरी से पूछताछ और मेडिकल परीक्षण के बाद पॉक्सो की धाराएं बढ़ाकर आरोपी को न्यायालय के माध्यम से जेल भेज दिया गया।