फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: जिले का मान बढ़ाने वाले खिलाड़ी सम्मानित

विज्ञापन
खिलाड़ियों को प्रश​स्तिपत्र देते विधायक व डीएम।- - फोटो : खिलाड़ियों को प्रश​स्तिपत्र देते विधायक व डीएम।-
विज्ञापन
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में डीएम अश्विनी कुमार पांडेय ने सम्मान समारोह आयोजित किया। इसमें ताइक्वांडो खिलाड़ी आशुतोष त्रिपाठी व एथलीट किशन लाल को सम्मानित किया। राजस्थान के जयपुर स्थित सवाईमान सिंह स्टेडियम में 10 से 12 अक्तूबर तक तृतीय नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था। इसमें इकौना निवासी आशुतोष त्रिपाठी ने स्वर्ण पदक जीता था। वहीं, वाराणसी में 13 व 14 नवंबर को प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक वर्ग एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें किशन लाल ने 800 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त किया था। दोनों खिलाड़ियों को विधायक रामफेरन पांडेय व डीएम ने मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर ताइक्वांडो कोच सूर्य प्रकाश पांडेय, एथलेटिक्स कोच विवेक कुमार, आशुतोष पांडेय, अरुण कुमार पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें