फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: खूब भा रहा पिट्ठू कांवड़ व गमछा

Mon, 25 Aug 2025 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
कांवडि़यों के लिए ​भिनगा नगर में सजी दुकान। संवाद
विज्ञापन
श्रावस्ती। हरितालिका तीज की तिथि जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे बाजार भी गुलजार होते जा रहे हैं। लोग कांवड़ यात्रा के परिधान व अन्य सामग्री खरीदते नजर आ रहे हैं। हरितालिका तीज के मद्देनजर हर किसी में उत्साह है। स्थानीय बाजार भगवा रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। रविवार को लोग दुकानों पर खरीदारी करते दिखे। कोई बरमूडा व टीशर्ट खरीद रहा था, तो कोई गमछे का मोलभाव कर रहा था। रंग-बिरंगी झालरों से सजी कांवड़ लोगों को खूब लुभा रही है। इसके साथ ही पिट्ठू कांवड़ की भी खूब मांग है। इसी तरह जलाभिषेक के लिए कोई तांबे का पात्र, तो कोई फूल के हार बनवा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें