फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: खड्ड में पलटी पिकअप, खलासी घायल

Mon, 21 Apr 2025 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
जमुनहा के बंदरहा बाबा कुटी के  पास पलटी बुलेरो। 
विज्ञापन
जमुनहा (श्रावस्ती)। मल्हीपुर क्षेत्र के मधवापुर भिनगा मार्ग पर बंदरहा बाबा कुटी के निकट रविवार को एक पिकअप अनियंत्रित होकर खड्ड में पलट गई। घटना में खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे सीएचसी मल्हीपुर से जिला अस्पताल भिनगा रेफर कर दिया गया। ग्राम पूरेअधारी के मजरा गुलहरिया निवासी दीपू (20) पिकअप से अपने सहयोगी नरायन मिश्रा (19) के साथ पानी के पाउच की सप्लाई करने मल्हीपुर गया था। वहां से लौटते समय मधवापुर भिनगा मार्ग पर बंदरहा बाबा कुटी के पास सामने से आ रही बाइक को साइड देने के चक्कर में पिकअप मार्ग किनारे खड्ड में पलट गई। चालक दीपू ने कूद कर अपनी जान बचाई, लेकिन खलासी नरायन मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों नें एंबुलेंस से घायल को सीएचसी मल्हीपुर पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय भिनगा रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें