गिरंट बाजार। मल्हीपुर क्षेत्र में तहसील कार्यालय के सामने पिकअप व बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती करवाया गया है। मल्हीपुर थाना क्षेत्र के शिकारी गांव निवासी राजेश व रजा रविवार दोपहर किसी काम से बाइक लेकर वीरगंज बाजार जा रहे थे। इस दौरान मल्हीपुर स्थित तहसील कार्यालय के सामने उनकी बाइक से पिकअप टकरा गई। हादसे में राजेश व रजा सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद पिकअप चालक मौके पर पिकअप छोड़कर भाग गया। परिजनों ने दोनों को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी मल्हीपुर में भर्ती करवाया है।