श्रावस्ती। सोनवा क्षेत्र की ग्राम पंचायत कटीलिया निवासी भाईलाल को तमंचा व दो कारतूस रखने के मामले में एसीजेएम प्रद्युम्न मिश्रा ने सोमवार को जेल में बिताई गई अवधि के कारावास और 500 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। सोनवा पुलिस ने वर्ष 2007 में उसे गिरफ्तार किया था। ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत सोमवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया।