गिरंट बाजार। ग्राम पंचायत अहिरा ननेरापुर निवासी पालिसराम के घर सोमवार सुबह कोबरा निकला। सांप देख परिजन चीख पड़े और घर के बाहर भागे। पालिसराम ने तत्काल सांप निकलने की सूचना रेंजर हरिनरायन सिंह को दी। रेंजर ने फॉरेस्ट गार्ड रवि, रतनेश व वाचर ननकऊ को मौके पर भेजा। तीनों ने घंटों मशक्कत कर कोबरा को पकड़ लिया, बाद में जंगल में छोड़ दिया।