फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: पेंशनरों ने सौंपा 12 सूत्री मांग पत्र

Tue, 29 Sep 2026 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
 एसडीएम को ज्ञापन सौंपते पेंशनर।-
विज्ञापन
श्रावस्ती। आठवें वेतन आयोग को लेकर मंगलवार को सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन ने बैठक की। इसके बाद एसोसिएशन ने असंतोष जताते हुए प्रधानमंत्री को संबोधित 12 सूत्री मांगपत्र एसडीएम निशांत उपाध्याय को सौंपा। अध्यक्ष गुरु नारायण पाठक ने कहा कि केंद्र सरकार ने 16 जनवरी 2025 को आठवें वेतन आयोग की घोषणा की थी, जिससे कर्मचारी और पेंशनर उत्साहित हुए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि वित्त विधेयक (वैलिडेशन एक्ट) 2025 के जरिए एक जनवरी 2026 से पहले और बाद में सेवानिवृत्त पेंशनरों के बीच अंतर किया गया है। तीन नवंबर 2025 की अधिसूचना में पूर्व पेंशनरों के पेंशन पुनरीक्षण समेत अन्य लाभों को शामिल नहीं किया गया। एसोसिएशन ने पूर्व पेंशनरों को भी आठवें वेतन आयोग के दायरे में लाने, भेदभाव खत्म करने और पुराने सिद्धांत लागू करने की मांग की। अवधेश कुमार यादव, ओपी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें