फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: बाजार में गड्ढे से राहगीर हो रहे चोटिल

Mon, 10 Aug 2026 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
जमुनहा के नासिरगंज बाजार में बीच सड़क बना गड्ढा
विज्ञापन
श्रावस्ती। जमुनहा विकासखंड के नासिरगंज बाजार में इंटरलॉकिंग के बीच में कई गड्ढे हैं। इसके कारण बाजार आने वाले ग्राहकों और दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रतिदिन राहगीर इस गड्ढे में गिरकर चोटिल हो रहे हैं। बाजार में सोमवार को साप्ताहिक बाजार भी लगती है। यहां हजारों की संख्या में ग्राहक और दुकानदार पहुंचते हैं। स्थानीय दुकानदार गुड्डू, महफूज, मुन्नू, सोनू और विक्रम ने बताया कि गड्ढे के कारण अब तक कई लोग चोटिल हुए हैं। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से कई बार शिकायत के बाद भी यह समस्या अभी तक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें