फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: धूमधाम से मनाया गया यात्री सुविधा दिवस

Tue, 16 Jun 2026 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
हवाई अड्डा परिसर में पौधरोपण करते कर्मचारी।
विज्ञापन
कटरा। यात्री सुविधा दिवस के अवसर पर सोमवार को श्रावस्ती हवाई अड्डे में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत टर्मिनल भवन के बाहर अधिकारियों, सुरक्षा कर्मियों, हाउसकीपिंग स्टाफ तथा अन्य हितधारकों की ओर से राष्ट्रगीत वंदे मातरम् का सामूहिक गायन कर किया गया। कार्यक्रम के दौरान हवाई अड्डे की स्वच्छता और साफ-सफाई में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले हाउसकीपिंग कर्मियों को उपहार व प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही हवाई अड्डा परिसर में कर्मचारियों और हितधारकों ने परिसर में देशी प्रजातियों के पौधे रोपित कर लोगों को पौधरोपण के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर निदेशक अफजल अहमद, अजय कुमार, जेके सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें