फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: भाजपा स्थापना दिवस पर घरों पर फहराया पार्टी ध्वज

Thu, 06 Apr 2023 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। भाजपा जिला इकाई ने बृहस्पतिवार को पार्टी का स्थापना दिवस मनाया। इस दौरान पार्टी कार्यालय भिनगा सहित पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने अपने घरों पर पार्टी ध्वज फहराया। कार्यक्रम की शुरुआत पार्टी कार्यालय में पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय व भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री पंडित अटल बिहारी वाजपेई के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।
विज्ञापन


पार्टी कार्यालय भिनगा में जिला अध्यक्ष महेश मिश्रा ने कहा कि लक्ष्य अंत्योदय, प्रण अंत्योदय, पथ अंत्योदय ही भाजपा का आधार वाक्य है। जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा ने गिलौला के भिखारीपुर मसढ़ी में कहा कि भाजपा मिशन अंत्योदय के सपने को साकार कर रही है। पार्टी सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास व सबका प्रयास के मंत्र के साथ निरंतर आगे बढ़ रही है।
श्रावस्ती विधायक रामफेरन पांडे ने इकौना देहात बूथ पर पार्टी के स्थापना काल से लेकर आज तक पार्टी की रीतियों, नीतियों व भाजपा सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। वहीं पार्टी के अन्य पदाधिकारियों ने भी अपने घरों पर पार्टी ध्वज फहराने के साथ बूथों पर जाकर कार्यकर्ताओं व जनता को पार्टी की रीतियों व नीतियों की जानकारी दी। इस दौरान सभी बूथों पर प्रधानमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण भी सुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें