बुद्ध विहार में पूजन करते लद्दाख के अनुयायी।
- फोटो : बुद्ध विहार में पूजन करते लद्दाख के अनुयायी।
श्रावस्ती। बुद्ध विहार श्रावस्ती में शुरू हुई छह दिवसीय बौद्ध सांस्कृतिक महासभा के दूसरे दिन लद्दाख के अनुयायियों ने विशेष पूजा-अर्चना की। साथ ही ध्यान भी किया। महासभा में बौद्ध भिक्षु जलछन लामा ने कहा कि बौद्ध धर्म के मुख्य नियम पंचशील (पांच उपदेश) हैं, जिनमें हिंसा न करना, चोरी न करना, यौन दुराचार न करना, झूठ न बोलना और नशीली चीजों से बचना शामिल है। यही नैतिक जीवन का आधार हैं। इसके अलावा बौद्ध धर्म में अष्टांगिक मार्ग सम्यक दृष्टि, संकल्प, वाणी, कर्म, आजीविका, प्रयास, स्मृति, समाधि को आत्मज्ञान के लिए महत्वपूर्ण बताया गया है। त्रिशरण बुद्ध, धम्म, संघ को अपनाना बौद्ध धर्म में प्रवेश का पहला कदम है, जिसका लक्ष्य निर्वाण (दुख से मुक्ति) प्राप्त करना है।