श्रावस्ती। ग्राम सचिवालयों में तैनात पंचायत सहायकों ने सोमवार को मुख्य डाकघर भिनगा के समक्ष प्रदर्शन किया। इस दौरान पंचायत सहायकों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित दो सूत्री ज्ञापन भी डाक के माध्यम से भेजा। जिसमें पंचायत सहायकों ने ग्राम निधि से मिलने वाले मानदेय को निधि से न देकर सीधे डीबीटी के माध्यम से खाते में भेजने व मानदेय छह हजार से बढ़ाकर अट्ठारह हजार रुपये करने की मांग की है। ज्ञापन भेजने वालों में तिलकराम, सोनू कुमार सोनी, पवन कुमार, अवधेश कुमार, अनामिका शुक्ला, किरन राठौर सहित कई अन्य पंचायत सहायकों के नाम शामिल हैं। संवाद