श्रावस्ती। आजादी का अमृत महोत्सव पर शुक्रवार को भिनगा कोतवाली परिसर से पांच किलोमीटर हाफ मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। जिसे पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्य व अपर पुलिस अधीक्षक केसी गोस्वामी ने हरी झंडी दिखाकर कोतवाली परिसर से रवाना किया।
इसमें शामिल क्षेत्राधिकारी नगर अतुल कुमार चौबे पुलिस व पीएसी के जवानों के साथ दहाना, सरदार वल्लभ भाई पटेल तिराहा, ईदगाह, जिला न्यायालय, विकास भवन, पुलिस कार्यालय, कलेक्ट्रेट के सामने से होते हुए रिजर्व पुलिस लाइन पहुंचे। जहां हाफ मैराथन समाप्त हुई। इसमें पीएसी के आरक्षी नितिन कुमार यादव प्रथम, आरक्षी सत्यम मिश्रा द्वितीय, पीएसी के आरक्षी अंकित मिश्रा तृतीय, आरक्षी किशुन कुमार चौथे व आरक्षी अंकुज कुमार पांचवें स्थान पर रहे। जिन्हें एसपी द्वारा पुरस्कृत किया गया। (संवाद)