फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: सड़कों पर धड़ल्ले से फर्राटा भर रहे ओवरलोड वाहन

Sat, 06 May 2023 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
सोनवा क्षेत्र में फोरलेन पर ओवरलोड टेंपो में पीछे लटक कर सफर कर रहा बुजुर्ग। -संवाद
विज्ञापन
श्रावस्ती। ओवरलोड डग्गामार वाहनों के कारण आए दिन हो रही दुर्घटनाओं के चलते लोग काल के गाल में समा रहे हैं। इसके बावजूद लोग जल्दी गंतव्य तक पहुंचने के लिए जान जोखिम में डाल कर सफर कर रहे हैं। वहीं जिम्मेदार अधिकारी कार्रवाई करने से कतरा रहे हैं। जिससे ओवरलोडिंग पर रोक नहीं लग पा रही है। बहराइच के कैसरगंज में शुक्रवार तेज रफ्तार डंपर की टक्कर में टेंपो सवार पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह कोई पहली घटना नहीं है। विगत माह जिले में भी अनियंत्रित एसयूवी के पेड़ से टकरा जाने के कारण एक ही परिवार के छह लोगों सहित चालक की मौत हो गई थी। जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसके बावजूद जिले में ओवरलोड वाहनों पर रोक नहीं लग पा रही है। देखा जाए तो लक्ष्मणपुर बेचई पुरवा, चिल्हरिया राजपुर, लक्ष्मण नगर गिलौला, गिलौला खुटेहना, भिनगा इकौना बाया सेमरी मार्ग पर बसों का संचालन नहीं हो रहा है। ऐसे में इन मार्गों पर टेंपो व ई-रिक्शा व मैजिक वाहन संचालित हो रहे हैं। जिसके चालक ज्यादा पैसा कमाने की लालच में यात्रियों को पायदान पर खड़ा कर फर्राटा भर रहे हैं। वहीं शेष मार्गों पर बसों का संचालन होने के बावजूद लोग जल्द से जल्द गंतव्य तक पहुंचने के लिए डग्गामार वाहनों का सहारा ले रहे हैं। जिन पर क्षमता से अधिक सवारियां होने के कारण लोग आए दिन दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। इसके बावजूद मार्ग पर फर्राटा भर रहे इन डग्गामार व ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई करने से स्थानीय पुलिस व परिवहन विभाग कन्नी काट रहा है। ऐसे में लोग जान जोखिम में डाल कर सफर करने को विवश हैं। इस बारे में एएसपी प्रवीण कुमार यादव का कहना है कि ओवरलोडिंग के खिलाफ अभियान चला कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें