जेतवन महाविहार परिसर में उगीझाड़ियां
कटरा। तपोस्थली स्थित जेतवन विहार में बड़ी-बड़ी झाड़ियां उग आई हैं। इससे अनुयायियों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। 29 जुलाई से शुरू होने वाली वर्षा वास पूजा में भी उन्हें असुविधा होगी। आनंद बौद्धिक सोसाइटी ऑफ इंडिया के सचिव श्रद्धालोक महाथेरों ने सफाई की मांग की है। उन्होंने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण, लखनऊ मंडल के अधीक्षण पुरातत्वविद को पत्र लिखा। वर्षावास पूजन के दौरान भिक्षु व अनुयायी एक ही स्थान पर रुकते हैं। झाड़ियों के कारण पूजा सही ढंग से नहीं हो पाएगी। जनहित के लिए परिसर की साफ-सफाई आवश्यक है। इससे जीव-जंतुओं से जान-माल का खतरा भी नहीं होगा। स्तूपों के पास कौशांबी कुटी, गंध कुटी, सूर्यकुंड, सभा मंडप, राहुल कुटी और संघाराम बुद्ध विहार में भारी झाड़ियां हैं।