श्रावस्ती। समाधान दिवस में शनिवार को दर्ज हुए 48 मामलों में से सिर्फ सात मामले ही मौके पर पक्षकारों की सहमति के आधार पर निपटाए जा सके। बाकी मामले संबंधित विभागों को तय समयावधि में पूरी गुणवत्ता के साथ निस्तारित कराने को कहा गया।
सोनवा थाने में आयोजित थाना समाधान दिवस की अध्यक्षता एसपी प्राची सिंह ने की। यहां दर्ज हुए तीन मामलों में से दो राजस्व से संबंधित रहे। गिलौला में एएसपी प्रवीण कुमार यादव की मौजूदगी में हुई सुनवाई में पांच, सिरसिया थाने में पांच, इकौना में नौ व नवीन माडर्न थाना में पांच शिकायतें निस्तारण को आई। इसी तरह हरदत्त नगर गिरंट में छह, मल्हीपुर में पांच व भिनगा कोतवाली में दस मामले दर्ज हुए। संवाद