फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में बनाए जाएं ओआरएस कॉर्नर : सीएमओ

Tue, 09 Jun 2026 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। सीएमओ कार्यालय सभागार में सोमवार को सार्वजनिक निजी सहभागिता (पब्लिक प्राइवेट इंटरफेस) की बैठक आयोजित हुई। इस दौरान सीएमओ ने निजी अस्पताल संचालकों को अस्पताल में ओआरएस कॉर्नर बनाने के लिए कहा। बैठक के दौरान सीएमओ डॉ. अशोक कुमार सिंह ने कहा कि डायरिया से लड़ने की जिम्मेदारी हम सभी की है। इसलिए हम सभी को इससे मिलकर लड़ने की जरूरत है। इस दौरान जिला कम्युनिटी प्रोसेस प्रबंधक राकेश गुप्ता जी ने डायरिया रोको अभियान की कार्ययोजना साझा की। साथ ही पीएसआई इंडिया के पंकज पाठक ने डायरिया से डर नहीं कार्यक्रम की गतिविधियों के बारे में लोगों को बताया। इस मौके पर चिकित्साकर्मी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें