एसएसबी मुख्यालय में केक काटकर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाती संदीक्षा सदस्य।
श्रावस्ती। एसएसबी 62 वीं वाहिनी मुख्यालय भिनगा में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान संदीक्षा अध्यक्ष प्रेरणा शर्मा ने अन्य सदस्यों के साथ केक काटकर सभी को महिला दिवस की शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं है। सहायक कमांडेंट (चिकित्सा) डॉ. कल्पना महादेव पाटील ने कहा कि कई बार महिलाएं परिवार की देखभाल में व्यस्त होने से अपने सेहत के प्रति लापरवाह हो जाती हैं। इसलिए महिलाओं के उत्तम स्वास्थ्य के लिए उन्हें संतुलित आहार, उचित पोषण तथा नियमित स्वास्थ्य जांच को महत्व देना चाहिए। इस दौरान सरिता तलान, अनिता सक्सेना आदि मौजूद रहीं।