फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: ग्राम प्रहरियों को प्रदान किए अंग वस्त्र व पहचान पत्र

Tue, 06 Jun 2023 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। भिनगा कोतवाली परिसर में सोमवार शाम एसपी ने ग्राम प्रहरियों के साथ एक बैठक कर उनकी परेशानियों को सुना। इस दौरान एसपी प्राची सिंह ने 92 ग्राम प्रहरियों को अंग वस्त्र व पहचान पत्र भी प्रदान किए। एसपी ने ग्राम प्रहरियों को पुलिस विभाग का एक अभिन्न अंग बताते हुए कहा कि उनकी सभी समस्याओं को प्राथमिकता पर दूर कराया जाएगा। उन्होंने बैठक में मौजूद प्रहरियों से कहा कि गांव स्तर पर बहुत सारी समस्याएं होती हैं। ऐसे में आप सभी को अपने पास के थाना प्रभारी, बीट पुलिस अधिकारी सहित उच्चाधिकारी के मोबाइल नंबर, अपनी डायरी व मोबाइल फोन में जरूर रखना चाहिए। ताकि किसी भी तरह के अपराध अथवा हादसे से जुड़ी खबर तत्काल संबंधित तक पहुंचाई जा सके।
विज्ञापन

कहा कि सभी प्रहरी अपने कार्य क्षेत्र में सतर्कता से नजर बनाए रखते हुए अवैध शराब बनाने अथवा क्षेत्र में माहौल खराब करने वाले अराजक तत्वों से जुड़ी हर छोटी बड़ी खबर पुलिस अफसरों तक अवश्य पहुंचाए। पुलिस अधीक्षक ने प्रवेश यादव, तिलकराम, हनुमान, स्वामी, बहादुर सहित 92 ग्राम प्रहरियों को पहचान पत्र व अंग वस्त्र (साफा) भी प्रदान किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें