श्रावस्ती। गोरखपुर जिले के मदन माेहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में दो दिवसीय रोजगार महाकुंभ का आयोजन किया जाएगा। जिला सेवायोजन अधिकारी सचिन चौधरी ने बताया कि 14 व 15 अक्तूबर को आयोजित रोजगार महाकुंभ में जिले के युवा भी शामिल हो सकते हैं। इसमें यूएई व ओमान राष्ट्र में करीब 10655 कुशल व अर्धकुशल युवाओं को रोजगार मिल सकेगा। रोजगार मेले में सुपरवाइजर रिंगिंग, कैंप बोस, मोबाइल पंप ऑपरेटर, स्टील फिक्सर, निर्माण सहयोगी, बाइक चालक व इलेक्ट्रिशियन सहित अन्य पदों पर भर्ती की जाएगी। उन्होंने बताया कि इसमें प्रतिभाग करने के लिए अभ्यर्थी का रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण व तीन वर्ष पुराना पासपोर्ट होना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक व्यक्ति सेवायोजन कार्यालय में संपर्क कर सकता है।