श्रावस्ती। गिलौला पुलिस ने बृहस्पतिवार को तिलकपुर–गिलौला बाइपास से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान बहराइच के देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिटकहना जोत केशव निवासी सतीश मिश्रा के रूप में हुई है। आरोपी के पास से तलाशी के दौरान 400 ग्राम गांजा, 5080 रुपये नकद तथा बाइक बरामद हुई। थानाध्यक्ष आशीष कुमार ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया है।