फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: छठवें दिन भी खेत में गाय की परिक्रमा

Tue, 09 Jun 2026 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
बसभरिया गांव के बाहर खेत में चक्कर लगाती गाय।
विज्ञापन
गिलौला। ग्राम पंचायत बसभरिया में एक गाय लगातार छठवें दिन खेत में परिक्रमा कर रही है। ग्रामीण इसे दैवीय शक्ति मानकर आस्था से जोड़ रहे हैं। यह गाय सिपाही लाल केवट के खेत में परिक्रमा कर रही है। पड़ोसी जिलों से भी लोग इसके दर्शन और पूजन के लिए आ रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि गाय को पहली बार शुक्रवार को एक मंदिर में देखा गया था। मंदिर से लौटने के बाद उसने खेत में परिक्रमा शुरू कर दी। गाय किसी का दिया चारा नहीं खाती, शाम को हल्का चारा और पानी पीती है। पशु चिकित्साधिकारी विनय सिंह ने इसे मानसिक बीमारी बताया है। रविवार को इलाज के दौरान गाय की आंखों से आंसू निकले थे। इलाज के बाद भी गाय ने परिक्रमा जारी रखी, जिसे ग्रामीण चमत्कार मान रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें