श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को डीएम अन्नपूर्णा गर्ग की अध्यक्षता में आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस दौरान डीएम ने संबंधितों को शिकायत निस्तारण में लापरवाही न बरतने के लिए कहा। बैठक में डीएम ने कहा कि आईजीआरएस संदर्भों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता पर कराया जाए। उन्होंने संबंधितों को निर्देशित किया कि शिकायत के निस्तारण के बाद यदि असंतुष्ट फीडबैक आता है तो उसको विशेष ध्यान देकर निस्तारित करें। इस मौके पर एडीएम ललित कुमार, एसडीएम रवेन्द्र कुमार, प्रवीण यादव सहित अन्य मौजूद रहे।