फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ शरणालयों को दुरुस्त करें जिम्मेदार : डीएम

Thu, 18 Jun 2026 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
 समीक्षा बैठक में मौजूद डीएम व अन्य।
विज्ञापन
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम अन्नपूर्णा गर्ग की अध्यक्षता में बुधवार को संभावित बाढ़ की तैयारियों की समीक्षा बैठक की। इस दौरान डीएम ने कहा कि सभी बाढ़ शरणालयों को समय से पहले दुरुस्त कर लें। साथ ही बाढ़ रोधी कार्यों को भी बारिश से पहले पूर्ण कराएं। बैठक के दौरान डीएम ने बताया कि स्थानीय परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए बाढ़ से बचाव की तैयारियां समय से पूर्ण कर ली गई हैं। जिले में सुरक्षा बलों की तैनाती हो गई है। साथ ही 19 बाढ़ चौकियों और 28 बाढ़ शरणालयों का चिह्नांकन करके सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। राहत सामग्री का टेंडर जून माह में पूर्ण कर लिया जाएगा। बाढ़ के समय 19 मेडिकल टीम व एक जिलास्तरीय सर्विंलांस टीम बनाई गई है। इस मौके पर एडीएम ललित कुमार, सीडीओ शाहिद अहमद, एसडीएम भिनगा आशीष भारद्वाज, इकौना पीयूष जायसवाल, जमुनहा एके राय, आपदा विशेषज्ञ अरुण कुमार मिश्र, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. केके वर्मा, जिला पंचायत राज अधिकारी नीलेश प्रताप सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें