फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: ट्रांसफार्मर रखकर भूले जिम्मेदार, उपभोक्ता परेशान

Mon, 17 Aug 2026 10:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
मिर्जापुर चौराहे के पास लगा ट्रांसफार्मर
विज्ञापन
गिरंट बाजार। पटपरगंज गांव में बिजली विभाग की लापरवाही सामने आई है। 12 अगस्त 2026 को मिर्जापुर चौराहे पर 16 केवी का ट्रांसफार्मर रखा गया था। ग्रामीणों ने बताया कि विभाग तार जोड़ना भूल गया। इसके चलते पांच दिन से 200 से अधिक की आबादी अंधेरे में है। बब्लू खान, मुंशरिफ, दिलावर और मेराज अली ने कई बार शिकायत की, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। उल्लहवा विद्युत उपकेंद्र के जेई विवेक कुशवाहा ने बताया कि 13 अगस्त 2026 से विद्युत लाइन नहीं चल पा रही है। उन्होंने कहा कि स्थिति सामान्य होने पर ट्रांसफार्मर शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें