फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: उत्कृष्ट कार्य पर अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

Fri, 02 Jun 2023 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। नगर निकाय चुनाव व श्रावस्ती महोत्सव के सकुशल संपन्न होने पर बृहस्पतिवार डीएम नेहा प्रकाश ने अधिकारियों व कर्मचारियों को कलेक्ट्रेट सभआगार में आयोजित एक कार्यक्रम में सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यदि कोई कार्य टीम भावना के साथ किया जाए तो कोई भी कार्य असंभव नहीं हो सकता।
विज्ञापन


डीएम ने सीडीओ अनुभव सिंह, एडीएम डीपी सिंह, एसडीएम भिनगा आशुतोष, रोहित, सालिकराम, जमुनहा पीके राय, सीएमओ डा एसपी तिवारी सहित अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। संवाद


छह जून को होगी बैठक
श्रावस्ती। सदस्य व न्यायाधीश नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल, प्रिंसिपल बेंच नई दिल्ली डा. अफरोज अहमद पांच जून को बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती पहुंचेंगे। जहां वह कटरा स्थित लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में 06 जून को सुबह 11 बजे अधिकारियों के साथ जिला पर्यावरण योजना की तैयारी बैठक करेंगे।
विज्ञापन

जिसमें डीएम, एसपी, सीडीओ, डीएफओ, राजस्व विभाग, पुलिस, वन, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, परिवहन, स्वास्थ्य, कृषि, पीडब्ल्यूडी, भूजल बोर्ड, जल निगम आदि के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे। यह जानकारी प्रभारी अधिकारी प्रोटोकाल ने दिया है। संवाद



दबंगों ने काटे तीन सेमर के पेड़
जमुनहा (श्रावस्ती)। कलकलवा मार्जिनल बंधे पर लगे तीन सेमर के पेड़ों पर कुछ दबंगों ने आरा चला दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे रेंजर हरदत्त नगर गिरंट भगवान सिंह ने ट्रैक्टर ट्राली सहित काटी गयी पेड़ की लकड़ी को बरामद कर सीज कर दिया गया। इस मामले में बहराइच के थाना नवाबगंज अंतर्गत गुलरिया निवासी बलिराम , बैदोरा निवासी श्याम लाल व मल्हीपुर थाना क्षेत्र के बेलरी निवासी बेचन के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें