शिकायती पत्र दिखाता मोहम्मद हुसैन।
श्रावस्ती। नगर पालिका परिषद भिनगा की ईओ डॉ. अनीता शुक्ला पर लगे आरोपों की जांच पूरी होने से पहले कार्यालय सहायक पर आवास दिलाने के नाम पर 6000 रुपये लेने का आरोप लगा है। गांधीनगर निवासी मोहम्मद हुसैन ने डीएम अन्नपूर्णा गर्ग को शिकायती पत्र देकर जांच, रुपये वापस कराने व दोषी पर कार्रवाई की मांग की है। हुसैन के अनुसार, उन्होंने पत्नी के नाम प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के लिए आवेदन किया था। कार्यालय सहायक ने आवास का लाभ दिलाने के लिए उन्हें बुलाकर 10000 रुपये मांगे। असमर्थता जताने पर 6000 रुपये ले लिए। छह-सात महीने बाद भी आवास नहीं मिला तो अतिरिक्त रुपये मांगे गए। गरीबी का हवाला देने पर आवास का लाभ न मिलने की बात कही गई। हुसैन ने कई बार रुपये लौटाने को कहा, लेकिन न रुपये मिले, न आवास। इसके बाद उन्होंने डीएम से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।