श्रावस्ती। गैर इरादतन हत्या के आरोपी पति की जमानत जिला जज देवेन्द्र सिंह की कोर्ट ने सुनवाई के बाद खारिज कर दी। अभियोजन पक्ष के अनुसार सिरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम जूड़े पुरवा के मजरा मधवापुर निवासी लवजीत वर्मा उर्फ बुधराम वर्मा ने अपनी पत्नी कृष्णावती को शराब के नशे में मारा पीटा था। बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। इस मामले मेंं मृतका के पिता ने लवजीत वर्मा पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कराया था। हत्यारोपी की तरफ से शुक्रवार को जिला जज कोर्ट में जमानत प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया था। जिसका जिला शासकीय अधिवक्ता केपी सिंह ने विरोध किया। सुनवाई बाद कोर्ट ने आरोपी का जमानत प्रार्थना पत्र खारिज कर दिया। संवाद