श्रावस्ती। माडल डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन शपथ आयुक्त के विभिन्न पदों पर चुनाव कराएगा। महामंत्री सतीश कुमार मौर्य ने बताया कि मंगलवार को अधिवक्ता संघ कार्यालय में शपथ आयुक्त कार्यकारिणी के अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष व ऑडिटर के पद पर नामांकन कराया जाएगा। इसके बाद 12 फरवरी को सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक मतदान कराया जाएगा। अंत में मतगणना कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि मतदान के लिए अधिवक्ताओं को बार कौंसिल की ओर से जारी प्रमाण पत्र दिखाना होगा।