फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधान परिषद चुनाव के लिए अधिकारी नामित

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। गोरखपुर-फैजाबाद खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र श्रावस्ती के लिए डीएम नेहा प्रकाश ने अधिकारियों को नामित किया है। इसमें तहसील इकौना के मतदेय स्थल 14-क्षेत्र पंचायत गिलौला सभाकक्ष व 15-क्षेत्र पंचायत इकौना सभाकक्ष के लिए उपजिलाधिकारी इकौना को व सहायक के रूप में खंड विकास अधिकारी गिलौला, इकौना व अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत इकौना को नामित किया गया है।
विज्ञापन

वहीं तहसील जमुनहा के मतदेय स्थल 16-क्षेत्र पंचायत जमुनहा सभाकक्ष के लिए उपजिलाधिकारी जमुनहा व सहायक अधिकारी खंड विकास अधिकारी जमुनहा को नामित किया गया है। जबकि तहसील भिनगा के मतदेय स्थल 17-क्षेत्र पंचायत सिरसिया सभाकक्ष व 18 तहसील भिनगा सभाकक्ष के लिए उपजिलाधिकारी भिनगा व सहायक के रूप में खंड विकास अधिकारी सिरसिया, हरिहरपुररानी व अधिशासी अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद भिनगा को नामित किया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें