फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: निकाय चुनाव के लिए प्रभारी नामित

Tue, 11 Apr 2023 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। निकाय चुनाव कराने के लिए प्रभारी अधिकारियों की तैनाती की गई है। मंगलवार को जारी आदेश में मतगणना तक के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंप दी गईं। यह आदेश डीएम ने जारी किया।
विज्ञापन


नगर निकाय चुनाव जिले में प्रथम चरण में ही होना है। इसके लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। मंगलवार को जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा प्रकाश ने प्रभारी अधिकारियों की तैनाती की। इस संबंध में कार्मिक प्रभारी सीडीओ अनुभव सिंह को बनाया गया है। उनके सहायक के रूप में डीडीओ राम समुझ, डीआईओएस संत प्रकाश, बीएसए अमिता सिंह, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी निगम प्रताप सिंह को लगाया गया है।
साथ ही प्रेक्षक व्यवस्था के लिए डीओ पीके गिरि के साथ आबकारी निरीक्षक अरविन्द कुमार सिंह, उमाशंकर चौधरी व बलराम सिंह, मतपत्र व्यवस्था के लिए डीडी एजी कमल कटियार के साथ जिला कृषि अधिकारी अवधेश यादव, भूमि संरक्षण अधिकारी (कृषि) शिशिर वर्मा, डाक मतपत्र व्यवस्था के लिए डीडी एजी कमल कटियार तथा सहायक प्रभारी अधिकारी जिला कृृषि रक्षा अधिकारी विजय कुमार, यातायात व्यवस्था के लिए एसडीएम भिनगा आशुतोष के साथ डीएसओ दीपक कुमार वार्ष्णेय, एआरटीओ विनीत कुमार मिश्र को लगाया गया है।
विज्ञापन

आचार संहिता व शांति व्यवस्था के लिए एडीएम डीपी सिंह के साथ एएसपी प्रवीण कुमार यादव, एसडीएम भिनगा आशुतोष, एसडीएम इकौना रोहित यादव, ईओ भिनगा अनीता शुक्ला, ईओ इकौना विनीत कुमार, लेखन सामग्री व निर्वाचन सामग्री व्यवस्था के लिए डीपीआरओ आनन्द प्रकाश श्रीवास्तव के साथ एई डीआरडीए रुद्रमणि तिवारी, एडीओ पंचायत हरिहरपुररानी फौजदार आर्या, शिकायत एवं कंट्रोल रूम व्यवस्था के लिए जिला समाज कल्याण अधिकारी गौरव खड़ायत के साथ एई लघु सिंचाई सौरभ यादव को लगाया गया है। ऐसे ही अन्य कार्यों के लिए भी प्रभारी अधिकारी की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें