फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: नदी में डूबी छात्रा का नहीं लगा सुराग

विज्ञापन
नदी में डूबी बच्ची को खोजती टीम।
विज्ञापन
तुलसीपुर। सोनवा थाना क्षेत्र के नरायनपुर निवासी छात्रा अंशिका मिश्रा (12) की राप्ती नदी में डूबने के बाद शुक्रवार को दूसरे दिन भी तलाश जारी रही, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। एसडीआरएफ की टीम ने मोटरबोट से दिनभर नदी में खोजबीन की। सोनवा थाना प्रभारी बिशुनदेव पांडेय भी टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे। अंशिका बृहस्पतिवार को लक्ष्मननगर स्थित किसान इंटर कॉलेज पढ़ने जा रही थी। रमनगरा गांव के पास उसके पैर में मिट्टी लग गई। मिट्टी धोने के लिए वह राप्ती किनारे पहुंची और पानी में पैर धोने लगी। इसी दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चली गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और एनडीआरएफ टीम ने उसी समय तलाश शुरू की, लेकिन शुक्रवार तक सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें