फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: तराई में आठवें दिन भी बारिश नहीं, किसान परेशान

Thu, 13 Aug 2026 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
बारिश के अभाव में सूख रही धान की फसल
विज्ञापन
श्रावस्ती। तराई क्षेत्र में लगातार आठवें दिन बृहस्पतिवार को बारिश नहीं हुई। इससे लोगों को भीषण उमस का सामना करना पड़ा। दिन भर बादल छाए रहे, पर केवल कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हुई। बीते तीन दिनों से उमस का दायरा बढ़ गया है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री और न्यूनतम 27.1 डिग्री दर्ज किया गया। लगातार नौवें दिन बारिश न होने से किसान चिंतित हैं। गिलौला निवासी किसान पंकज मिश्रा, रोहित और ननके सिंह ने बताया कि धान की फसल सूख रही है। गन्ने की फसल भी सूखने लगी है और खेतों में दरारें पड़ रही हैं। डीजल पंप संचालक सिंचाई के लिए 200 से 250 रुपये प्रति घंटे मांग रहे हैं। ऐसे में छोटे किसानों के लिए सिंचाई करवा पाना मुश्किल हो रहा है।

बारिश के अभाव में सूख रही धान की फसल

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें