फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: घबराने की जरूरत नहीं, टीकाकरण पूरी तरह सुरक्षित

Fri, 04 Aug 2023 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
मिशन इंद्रधनुष की सफलता के लिए डीएम की अपील
विज्ञापन

तीन चरणों में चलेगा अभियान, पहला चरण 7 अगस्त से
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रावस्ती। जिले में तीन चरण में मिशन इंद्रधनुष अभियान का संचालन कर बच्चों को जानलेवा बीमारियों से बचाव का टीका लगवाया जाएगा। इसका पहला चरण 7 से 12 अगस्त तक, दूसरा चरण 11 से 16 सितंबर व तीसरा चरण 9 से 14 अक्टूबर तक चलेगा। जिलाधिकारी कृतिका शर्मा ने सभी अभिभावकों को भरोसा दिलाया कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है। टीकाकरण पूरी तरह सुरक्षित है। इस लिए बच्चों का जीवन सुरक्षित बनाने के लिए टीकाकरण अभियान को शत प्रतिशत सफल बनाने के लिए टीकाकरण अवश्य कराए।
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में डीएम ने बताया कि सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान में नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के तहत छूटे शून्य से 05 वर्ष तक के बच्चों व गर्भवती महिलाओं को आवश्यक खुराक दी जाएगी। इन विशेष सत्रों में टीकाकरण से वंचित बच्चों का संपूर्ण टीकाकरण होगा। यह टीका बच्चों को खसरा, रूबेला, गलाघोंटू, काली खांसी, टिटनेस, निमोनिया, टीबी, दिमागी बुखार, पोलियो, डायरिया, हेपेटाइटिस-बी, हीमोफिलस इन्फ्लुएंजा टाइप बी जैसी बीमारियों से बचाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि टीकाकरण के लिए बच्चे का टीकाकरण कार्ड साथ अवश्य ले जाए। डीएम ने बैठक में मौजूद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह बाल विकास विभाग, बेसिक शिक्षा, पंचायत राज, नगर पालिका व नगर पंचायत विभाग के साथ समन्वय बनाकर शत प्रतिशत बच्चों का टीकाकरण सुनिश्चित कराए। ताकि कोई भी बच्चा या गर्भवती महिला टीकाकरण से वंचित न रहने पाए। बैठक में सीएमओ डा. एपी सिंह, एसीएमओ डा. उदयनाथ, जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी अभय प्रताप सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें