फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: शव रख प्रदर्शन करने के मामले में नौ नामजद

Mon, 21 Sep 2026 09:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसीपुर। हरदत्तनगर गिरंट क्षेत्र में कार की टक्कर से एक साइकिल सवार युवक की मौत हो गई। इसके बाद बदला चौराहे पर शव रखकर प्रदर्शन करना मृतक के परिजनों को महंगा पड़ा। पुलिस ने सड़क जाम करने और कार्य में बाधा डालने पर प्राथमिकी दर्ज की है। हरदत्तनगर गिरंट पुलिस ने नौ नामजद व 40-50 अज्ञात लोगों के खिलाफ जांच शुरू की। ग्राम पंचायत बोहरवा के कलंदरीपुरवा निवासी रिजवान उर्फ छुहारा (28) 17 सितंबर को साइकिल से लौट रहे थे। बृहस्पतिवार शाम जमुनहा-बहराइच मार्ग पर बंजारनपुरवा के पास तेज रफ्तार कार ने उनकी साइकिल को टक्कर मारी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रिजवान की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक वाहन लेकर भाग गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू की। परिजनों और भीड़ ने शव को बदला पुलिस चौकी के सामने रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें