श्रावस्ती। डीएम अन्नपूर्णा गर्ग की अध्यक्षता में शनिवार को डीएम कार्यालय में जनता दर्शन का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित नौ शिकायतें आईं। डीएम ने सभी को गंभीरता से सुना और उनके निस्तारण के लिए संबंधित विभागाध्यक्षों को भेजा। उन्होंने बताया कि सभी विभागाध्यक्षों को फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनने और निस्तारण के बाद फोन कर जानकारी लेने के लिए निर्देशित किया है। तय समय सीमा में समस्या निस्तारित न होने पर संबंधित पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।