तपोस्थली पहुंचीं म्यांमार की मंत्री को बुद्ध प्रतिमा भेंट करते प्रदीप बौद्ध।
कटरा (श्रावस्ती)। नेपाल के राजदूत डॉ. शंकर प्रसाद शर्मा व म्यांमार की दूतावास मंत्री थिन प्यंत थिडा क्याव दो दिवसीय दौरे पर रविवार को श्रावस्ती पहुंचीं। उनका राजकीय सम्मान के साथ स्वागत हुआ। इस दौरान उन्होंने तपोस्थली स्थित गंधकुटी पर 2600 दीप प्रज्ज्वलित किए। राजदूत व दूतावास मंत्री बलरामपुर में आयोजित तीसरे अंतरराष्ट्रीय त्रिपिटक जप और धम्म यात्रा में शामिल होंगे। इस दौरान उन्होंने तपोस्थली स्थित जेतवन परिसर में 150 भिक्षुओं के साथ विश्व शांति की कामना की। कार्यक्रम आयोजक दिवाकर पटेल ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य बौद्ध धर्म, धम्म यात्रा और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देना है।