फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: जिम्मेदारों की लापरवाही, डूबकर वनरोज की मौत

Thu, 27 Aug 2026 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
तालाब से वनरोज का शव निकालते ग्रामीण।
विज्ञापन
तुलसीपुर। सोनवा क्षेत्र की ग्राम पंचायत तुलसीपुर में शनिवार को घायलावस्था में पहुंचे वनरोज की बुधवार को तालाब में डूबने से मौत हो गई। मौत के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग व पशु चिकित्सालय पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आक्रोश जताया। तुलसीपुर निवासी मोतीलाल के घर के पास घायल वनरोज मिला था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग व पशु चिकित्सालय सोनवा को दी। ग्रामीणों के अनुसार, वन टीम मौके पर पहुंचकर वनरोज को देखकर लौट गई, जबकि पशु चिकित्सालय का पैरावेट रविवार को आया और इलाज करके चला गया। ग्रामीण प्रवीण कुमार ने बताया कि हम लोग निजी चिकित्सक से उसका इलाज करा रहे थे। मंगलवार रात वनरोज तालाब में गिर गया और जानकारी होने तक उसकी मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों का कहना है कि समय पर देखभाल होती तो उसकी जान बच सकती थी।
विज्ञापन

वन टीम को मौके पर भेजा गया था और पशु चिकित्सक को भी सूचना दी गई थी। शव को बाहर निकलवाया जा रहा है। पशु चिकित्सक से पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विकास वर्मा, डिप्टी रेंजर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें