पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय के गेट पर तैनात पुलिस कर्मी।
श्रावस्ती। कड़ी सुरक्षा के बीच रविवार को पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय भिनगा में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) संपन्न हुआ। दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक एक पाली में आयोजित परीक्षा में कुल पंजीकृत 575 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 564 अभ्यर्थी ही शामिल हुए। 11 ने परीक्षा छोड़ दी। केंद्र व्यवस्थापक अविनाश, प्रधानाचार्य राम कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न हुई। परीक्षा के दौरान केंद्र के बाहर मौजूद अभिभावकों के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा ने पीने के पानी व लड्डू की व्यवस्था करवाई।