श्रावस्ती। सोनवा थाना क्षेत्र के नासिरगंज महादेवा निवासी रोहित नाग पर स्वापक औषधि और मन प्रभावी पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस एक्ट) के तहत 2021 में प्राथमिकी दर्ज हुई थी। सीओ इकौना भरत पासवान ने बताया कि बुधवार को गुप्त सूचना पर थाना प्रभारी बिसुनदेव पांडेय ने रोहित नाग उर्फ सजल नासिरगंज महादेवा से गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया है। (संवाद)