फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: एनसीसी कैडेटों ने संभाली यातायात की कमान

Tue, 13 Oct 2026 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
 जगतजीत इंटर कॉलेज के बाहर एनसीसी कैडेट्स को यातायात नियमों का प्र​शिक्षण देते पुलिस कर्मी
विज्ञापन
कटरा। मिशन शक्ति टीम और यातायात पुलिस ने मंगलवार को जगतजीत इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेटों को सड़क पर यातायात संचालन का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। कैडेटों ने पुलिसकर्मियों के साथ यातायात संभालने के साथ लोगों को नियमों के प्रति जागरूक किया। उन्हें यातायात संकेतों, सिग्नल के रंगों और सुरक्षित आवागमन की जानकारी दी गई। प्रभारी उपनिरीक्षक अर्चना ने बताया कि लाल बत्ती पर रुकना, हरी पर चलना और पीली बत्ती पर सतर्क रहना जरूरी है। नियमों की अनदेखी दुर्घटनाओं का कारण बनती है और दूसरों की जान जोखिम में डालती है। उपनिरीक्षक बालकृष्ण, हेड कांस्टेबल संतोष चौधरी, ममतेश यादव, रणविजय सिंह और कांस्टेबल विजय कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें